PACHWADUN MEDIA.COM
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की जिला पछवादून इकाई के गठन के दौरान सहसपुर के युवा समाजसेवी पंकज महावर को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा सेलाकुई में आयोजित परिचय एवं विस्तार बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने की।
जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद पंकज महावर ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से संगठन की सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा तथा वैश्य समाज को अधिक से अधिक संगठित करने का प्रयास किया जाएगा।
सहसपुर क्षेत्र के सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पंकज महावर की नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताया। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और वैश्य समाज की एकता और सशक्त होगी।

