PACHWADUN MEDIA.COM
पछवादून के सहसपुर कोतवाली अंतर्गत बैरांगीवाला गांव में शनिवार को हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विनोद कश्यप की निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव चरम पर है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। रविवार को गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी, जिसके बाद प्रशासन के बुलडोजर ने आरोपी के पूरे मकान को ढहाकर मिट्टी में मिला दिया। फिलहाल पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है ।

हथौड़े से वार कर की गई थी हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल
शनिवार को बैरांगीवाला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कश्यप के घर में घुस आए। हमलावरों ने विनोद कश्यप पर हथौड़े और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए कश्यप के परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रातभर चला हंगामा, हिंदूवादी संगठनों का जमावड़ा
घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शनिवार रात को ही बैरांगीवाला गांव में जुटना शुरू हो गए थे। घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने रातभर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति को भांपते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन रविवार सुबह होते-होते ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

आरोपी के घर में लगाई आग, ‘धाकड़ धामी’ के बुलडोजर ने किया ध्वस्त
रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने कानून मुख्य आरोपी के घर पर धावा बोल दिया और उसमें आग लगा दी। घर से उठती आग की लपटों के बीच माहौल और अधिक गरमा गया। इसके तुरंत बाद, प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘कड़ी कार्रवाई’ की नीति के तहत, जिसे स्थानीय लोग ‘धाकड़ धामी का बुलडोजर’ कह रहे हैं, आरोपी के पूरे अवैध निर्माण और मकान को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने जमकर ‘जय श्री राम’ और ‘धाकड़ धामी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बैरांगीवाला गांव
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे बैरांगीवाला गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस और पीएसी (PAC) बल तैनात कर दिया गया है। जिले के आला अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबश दे रही है।

