PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जन-सुविधाओं के विस्तार के क्रम में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने नौगांव-मांडुवाला क्षेत्र में ₹26.53 लाख की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
यह परियोजना देवभूमि यूनिवर्सिटी से लेकर आंगनवाड़ी केंद्र तक की सड़क के कायाकल्प पर केंद्रित है, जिसकी मांग स्थानीय निवासी लंबे समय से कर रहे थे।
विकास को मिलेगी नई गति
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने शिलापट्ट का अनावरण कर कार्य की शुरुआत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। देवभूमि यूनिवर्सिटी से आंगनवाड़ी केंद्र तक की यह सड़क न केवल राहगीरों के आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में भी सुधार लाएगी। डामरीकरण के बाद यह मार्ग क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने का काम करेगा।”
क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
लंबे समय से लंबित इस कार्य के शुरू होने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। शिलान्यास के पश्चात स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया और विधायक का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के सुधरने से छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवाजाही में होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी।
प्रमुख उपस्थित जन
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य रूप, वर्षा उनियाल (ग्राम प्रधान),अंकित शर्मा (क्षेत्र पंचायत सदस्य), प्रदीप जोशी, हनुमान कण्डवाल, ललिता प्रसाद पाण्डेय, नन्द किशोर यादव, संदीप पाण्डेय, निर्मला नेगी, मुकेश रतुड़ी, अतुल सजवाण आदि उपस्थित रहे ।, इसके साथ ही विभाग के अधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

