PACHWADUN MEDIA.COM
पछवादून क्षेत्र के ग्राम सहसपुर में महिला मंगल दल का विधिवत गठन किया गया है। ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और क्षेत्र के विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
नई कार्यकारिणी में सीमा सेमवाल को सर्वसम्मति से महिला मंगल दल का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि रेखा शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संगठन को मजबूती देने के लिए अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई है जिसमे उपाध्यक्ष मीनाक्षी सेमवाल, उप सचिव रजनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति बडोला को चुना गया है।
इन्हें मिली सदस्य के रूप में जिम्मेदारी:
कार्यकारिणी के विस्तार के तहत पिंकी दुबे, ज्योति, बिंदिया, रेखा राणा और उपासना को दल का सक्रिय सदस्य नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की और कहा कि वे दल के माध्यम से गांव में सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी। स्थानीय ग्रामीणों ने नई टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

