PACHWADUN MEDIA.COM
विकासनगर कोतवाली पुलिस ने ढकरानी स्थित सोलर प्लांट से भारी मात्रा में कॉपर वायर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
सुरक्षाकर्मियों की मदद से दबोचा गया आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 9 जुलाई 2026 को ढकरानी सोलर प्लांट के इंजीनियर गौरव कुमार ने कोतवाली विकासनगर को सूचना दी कि प्लांट से करीब 600 मीटर कॉपर वायर चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन में आई और सोलर प्लांट के सुरक्षाकर्मियों की मदद से मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को चोरी के तार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
नशे की लत ने बनाया चोर
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जब्बार (उम्र 27 वर्ष) पुत्र महमूद, निवासी वार्ड नंबर-06, ढकरानी, विकासनगर बताया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है। अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह इस कीमती तार को सस्ते दामों पर बेचकर नशा खरीदने की फिराक में था।
कानूनी कार्रवाई:
सोलर प्लांट के इंजीनियर की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में आरोपी जब्बार के खिलाफ मु0अ0सं0-198/2026 धारा-303(2)/317(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी जब्बार एक शातिर किस्म का अपराधी है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी वह वाहन चोरी के मामले (मु0अ0स0 341/2023 धारा -379/411 भादवि) में विकासनगर कोतवाली से जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था।
पुलिस टीम-कानि0 अनिरुद्ध, कानि0 चमन,सुरक्षा कर्मी (सोलर प्लांट ढकरानी)

