PACHWADUN MEDIA.COM
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशों पर अमल करते हुए सेलाकुई पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सेलाकुई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 8 जुलाई 2026 को सिडकुल गेट नंबर-01 के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 166.08 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
अभियुक्त की पहचान और कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मेहताब अंसारी (उम्र 26 वर्ष), पुत्र इमरान, निवासी बैलून वाली गली, मस्जिद के पास, सेलाकुई, देहरादून के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 92/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के पुराने आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस टीम- उ0नि0 शशि राणा,का0 सोहन,का0 संजीत

