PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट से लोगों को हो रही परेशानी का भी संज्ञान लेते हुए समाधान के निर्देश दिए।
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सेलाकुई की बढ़ती आबादी और सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग को सरकार के आगामी कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा।
वहीं, शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट की समस्या पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को बैठक कर समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में एमडीडीए के उपाध्यक्ष की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
मुख्यमंत्री के आश्वासन से क्षेत्रवासियों को सेलाकुई को नगर पालिका का दर्जा मिलने और शीशमबाड़ा कूड़ा प्लांट की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

