बड़ोवाला-भाऊवाला में मां भद्रकाली मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ोवाला-भाऊवाला स्थित मां भद्रकाली मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री एवं त्रिकोण सोसाइटी की निदेशक नेहा शर्मा ने विभिन्न कीर्तन मंडलियों को सम्मानित कर साड़ियां, ढोलक, स्पीकर सहित आवश्यक सामग्री भेंट की।
नेहा शर्मा ने कहा कि कीर्तन मंडलियां धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्हें प्रोत्साहित करना और सहयोग देना इस पहल का उद्देश्य है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

