तीन जोड़ी पायल, एक नोजपिन, एक अंगूठी और R15 मोटरसाइकिल मिली।
सहसपुर पुलिस ने किया खुलासा
PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर, 18 अक्टूबर। देहरादून की सहसपुर पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी कर एक महिला के बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकालने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, 40 हजार रुपये नकद, गहने और एक R15 मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, शंकरपुर निवासी अनुराधा ने 15 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 सितंबर को उनका मोबाइल चोरी हो गया था। इसके बाद मोबाइल में मौजूद फोनपे ऐप के माध्यम से उनके बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 17 अक्टूबर को रामपुर पुल क्षेत्र से आरोपी शाहरून को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी करने और उससे बैंक खाते में मौजूद रकम निकालकर मोटरसाइकिल व गहने खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर संबंधित सामान बरामद कर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

