PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल विजय चंद ने नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज व शैस पहनाकर सम्मानित किया।
हेड गर्ल सना और हेड ब्वाय कृष्णा को छात्र नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में मुबास्सिरा व अमर सिंह राठौर, कल्चरल कैप्टन के रूप में फिजा व शहबान तथा डिसिप्लिन कैप्टन के रूप में करन भारती व सोनम को पद की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण ने सभी छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता जयन्त कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

