PACHWADUN MEDIA.COM
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के बालाजी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (रीप) के मानक सिद्ध कार्यक्रम का आयोजन कारबारी में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग कर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया और उनके द्वारा आजीविका एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके परिश्रम, सहभागिता और उपलब्धियों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। इससे उनके परिवारों को मजबूती मिलने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।
इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आरती नैनवाल, अध्यक्षा दीपा बछेती, नवनिर्वाचित अध्यक्षा पूनम सक्सैना, कोषाध्यक्ष उषा, सचिव सुनीता भट्ट, पूर्व प्रधान नारायण ठाकुर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक, रीप परियोजना से श्रीमती उमा, एलसी उमा, उपप्रधान जयवती पुरोहित, विश्म्बर दत्त नौटियाल, ताराचन्द सेमवाल, सुरेशानन्द घिल्डियाल, राजेन्द्र जोशी, बैंक प्रबंधक आरएस नेगी, कार्यक्रम संचालिका श्रीमती कुमुद भट्ट सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे

