PACHWADUN MEDIA.COM
विकासनगर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की। छरबा निवासी शिवांग चंदेल को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
शिवांग चंदेल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने शिवांग चंदेल को बधाई देते हुए उनके निर्वाचन पर खुशी जताई।

