सहसपुर की सभी न्याय पंचायतों में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं, अंडर-14 व अंडर-19 खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल
PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। खेल महाकुंभ-2026 के तहत शुक्रवार को विकासखंड सहसपुर की विभिन्न न्याय पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सहसपुर न्याय पंचायत की प्रतियोगिताएं रामपुर कला में आयोजित हुईं। वहीं झाझरा न्याय पंचायत की प्रतियोगिताएं राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई, भाऊवाला की प्रतियोगिताएं श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज तथा आमवाला न्याय पंचायत की प्रतियोगिताएं कोटड़ा संतौर में आयोजित की गईं। आरकेडिया न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिताएं मानक सिद्ध एथलेटिक्स ग्राउंड में संपन्न हुईं।
प्रतियोगिताओं के दौरान कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और मुर्गा झपट सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने मैदान में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा जोर लगाया।
आयोजकों ने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर भी मिल रहा है।

