PACHWADUN MEDIA.COM
सेलाकुई। माया देवी विश्वविद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 7 से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान विश्वविद्यालय परिवार को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पखवाड़े के तहत विश्वविद्यालय परिसर में विशेष क्लीनलीनेस ड्राइव चलाया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई के साथ झाड़ियों की कटाई तथा अनुपयोगी सामग्री के उचित निस्तारण में सहभागिता की। इसके अलावा शौचालयों, वॉश एरिया और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।
विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और जिम्मेदार नागरिकता की बुनियाद है। वहीं वाइस चांसलर प्रो. डॉ. आशीष सेमवाल ने स्वच्छ एवं सुरक्षित परिसर के लिए सभी की सामूहिक भागीदारी को जरूरी बताया। अभियान में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

