PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। प्रेमनगर-पांवटा साहिब हाईवे पर हिन्दूवाला गांव के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूट्यूबर आशु यूके राइडर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि आशु तेज गति से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क किनारे स्थित खेत में जा गिरी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान आस मोहम्मद उर्फ आशु (25 वर्ष), पुत्र मेहरबान, निवासी भरापुर भौरी, बहादराबाद के रूप में हुई है। आशु सोशल मीडिया पर ‘आशु यूके राइडर’ के नाम से यूट्यूब चैनल चलाते थे। बताया गया कि वह भरापुर भौरी में कपड़ों की दुकान भी चलाते थे, जबकि उनके पिता दूध के कारोबार से जुड़े हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। हादसा सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के हिन्दूवाला गांव के पास हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


