PACHWADUN MEDIA.COM
देहरादून। राजधानी दून में मामूली विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना थाना डालनवाला क्षेत्र के मोहिनी रोड की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रामजीपाल का अपनी पत्नी सोनू पाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रामजीपाल ने कथित रूप से धारदार हथियार से सोनू पाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी पति रामजीपाल को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि रामजीपाल राजमिस्त्री का काम करता है। मृतका सोनू पाल के तीन बच्चे हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

