सुद्धोवाला में हुई बैठक, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने किया प्रतिभाग
PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण के सुद्धोवाला मंडल द्वारा आयोजित ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ से संबंधित बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बूथ समितियों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को जमीनी स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि “सशक्त बूथ, सशक्त संगठन, विजयी उत्तराखण्ड और विकसित भारत” के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

बैठक में जिला महामंत्री यशपाल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरसवाण, मंडल महामंत्री यशपाल कैन्थुरा, अजय जोशी, राजेन्द्र फरसवाण, प्रीति नौटियाल, मयंक ठाकुर, तपस ठाकुर, हरीश चौहान, राजेन्द्र थापा, राजेन्द्र प्रसाद बलूनी, कविता क्षेत्री, मुनेश देवी, अनिता पांडे समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

