PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। पिछले कुछ वर्षों से सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सेंट्रल होपटाउन, सेलाकुई में नवीन खाता-खतौनी उपलब्ध न होने तथा दाखिल-खारिज की प्रक्रिया बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों और किसानों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल ने माननीय मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उन्हें क्षेत्रवासियों एवं किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस व्यवस्था को शीघ्र पुनः शुरू कराने का अनुरोध किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही की, जिसके परिणामस्वरूप आज से ही सेंट्रल होपटाउन सेलाकुई में नवीन खाता-खतौनी उपलब्ध होने तथा दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पुनः शुरू हो गई है।

व्यवस्था बहाल होने से क्षेत्र के किसानों एवं आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल ने इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का त्वरित समाधान कराने के लिए वे मुख्यमंत्री जी के हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं।

