डाकपत्थर क्षेत्र में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, पूछताछ के बाद नियमानुसार छोड़ा
PACHWADUN MEDIA.COM
विकासनगर, देहरादून। अपराधों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रात्रि चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आठ लोगों को निरुद्ध किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को नियमानुसार छोड़ दिया गया।
पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर राज्यभर में असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर के प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर दिन और रात लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 18 और 19 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि डाकपत्थर क्षेत्र में पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे आठ व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सभी को धारा 172 बीएनएसएस के तहत निरुद्ध किया। पूछताछ एवं नियमानुसार कार्रवाई के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में नौशाद पुत्र खुर्शीद, कादिर पुत्र सलीम, अहतेशाम पुत्र दिलशाद, महबूब पुत्र रफीक, सानी पुत्र युसूफ, इनाम पुत्र इरशाद, फरमोद पुत्र खुशमोहम्मद तथा मुन्तयाज पुत्र मोबिन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी ग्राम खुजनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए दिन और रात लगातार संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम_कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर तथा कांस्टेबल कपिल जोशी, कोतवाली विकासनगर शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की चेकिंग एवं निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी।

