PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। टीचर कॉलोनी निवासी चेतन शर्मा मंगलवार को बाजार में सामान लेने के लिए अपनी कार संख्या UK07BP-8545 से पहुंचे थे। बताया गया कि सामान लेने के बाद जब उन्होंने कार को इंडिकेटर देकर मोड़ने का प्रयास किया, तभी देहरादून की ओर से हरबर्टपुर की तरफ जा रहे ट्रक संख्या UK11CA-0994 ने गलत साइड में आकर उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार चालक चेतन शर्मा हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रक चालक नरेश रावत निवासी बड़कोट को हिरासत में ले लिया है।

