PACHWADUN MEDIA.COM
सेलाकुई पुलिस ने भारत सरकार के संचार सारथी-CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 17 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 3.60 लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिशा-निर्देशों पर थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी मोबाइल के गुम होने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उसकी रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग के लिए लगाया जाता है।

पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद अलग-अलग कंपनियों के कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए। रविवार, 16 अगस्त 2026 को बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों और उनके परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

पुलिस के अनुसार, इस वर्ष थाना सेलाकुई पुलिस अब तक CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 112 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर चुकी है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के मामलों में लोगों को राहत मिली है और CEIR पोर्टल की उपयोगिता भी सामने आई है।


