PACHWADUN MEDIA.COM

विकासनगर/सहसपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के विद्युत वितरण खंड विकासनगर ने सहसपुर एवं विकासनगर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। 33/11 केवी उपकेंद्र विकासनगर एवं 33/11 केवी उपकेंद्र सहसपुर में Bare Conductor को AAAC में बदलने के कार्य के चलते विभिन्न 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित तिथियों पर बाधित रहेगी। ‘

विभाग के अनुसार 16 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है।

निर्धारित कार्यक्रम
– 16 अगस्त: वर्ल्ड बैंक छरबा फीडर — लोअर छरबा, अपर छरबा, रेडापुर, खुशालपुर, घमौली आदि।
– 17 अगस्त: तिलवाड़ी फीडर — शंकरपुर, कैंचीवाला, लक्ष्मीपुर, चानचक, धूमनगर, रामसावाला, तिलवाड़ी, जगतपुर, हसनपुर, कल्याणपुर आदि।
– 18 अगस्त: शिवपुरी फीडर/जमुना खादर फीडर — अंबाड़ी, डाकपत्थर, बादवाला, राजावाला, कटापत्थर, तेलीभूड, मदर्सु मटोगी आदि।
– 19 अगस्त: सहसपुर फीडर — सहसपुर बाजार, ढाकी, शंकरपुर, जंगलात रोड आदि।
– 20 अगस्त: तिलवाड़ी फीडर — शंकरपुर, कैंचीवाला, लक्ष्मीपुर, चानचक, धूमनगर, रामसावाला, तिलवाड़ी, जगतपुर, हसनपुर, कल्याणपुर आदि।
– 21 अगस्त: वर्ल्ड बैंक छरबा फीडर — लोअर छरबा, अपर छरबा, रेडापुर, खुशहालपुर, धमौली आदि।
– 22 अगस्त: सहसपुर फीडर — सहसपुर बाजार, ढाकी , शंकरपुर आदि।
– 23 अगस्त: शिवपुरी फीडर/जमुना खादर फीडर — अंबाड़ी, डाकपत्थर, बादवाला, राजावाला, कटापत्थर, तेलीभूड, मदर्सु मटोगी आदि।
– 24 अगस्त: तिलवाड़ी फीडर — शंकरपुर, कैंचीवाला, लक्ष्मीपुर, चानचक, धूमनगर, रामसावाला, तिलवाड़ी, जगतपुर, हसनपुर, कल्याणपुर आदि।
– 25 अगस्त: वर्ल्ड बैंक छरबा फीडर — लोअर छरबा, अपर छरबा, रेडापुर, खुशहालपुर, धमौली आदि।
– 26 अगस्त: सहसपुर फीडर — सहसपुर बाजार, ढाकी, शंकरपुर आदि।
– 27 अगस्त: शिवपुरी फीडर/जमुना खादर फीडर — अंबाड़ी, डाकपत्थर, बादवाला, राजावाला, कटापत्थर, तेलीभूड, मदर्सु मटोगी आदि।
विद्युत विभाग ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक विद्युत कार्य पहले से निपटा लें और वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर सहयोग प्रदान करें। विभाग ने कहा है कि विद्युत व्यवस्था के सुधार एवं बेहतर आपूर्ति के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है।

