PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर इंद्रीपुर निवासी एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक आशिक अली को कांवड़ मेले के दौरान 67 कांवड़ियों को डूबने से बचाने के लिए सम्मानित किया गया।

कांवड़ मेले के दौरान आशिक अली ने अपनी टीम के साथ साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए 67 कांवड़ियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी संजय कुमार, पूर्व प्रधान सहसपुर सुंदर थापा, वरिष्ठ समाजसेवी मोईन खान, पंचायत सदस्य संदीप कुमार, पंचायत सदस्य वीर सिंह तथा पंचायत सदस्य आरिफ द्वारा एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक आशिक अली एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया।
सम्मानित करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि आपदा और संकट की परिस्थितियों में एसडीआरएफ जवानों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की रक्षा करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। आशिक अली एवं उनकी टीम की इस बहादुरी और सेवा भावना पर क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त किया।

