PACHWADUN MEDIA.COM
सेलाकुई: बीएफआईटी कॉलेज, सुद्धोवाला के राजा रोड स्थित कुश हॉस्टल के मैस में गुरुवार दोपहर सिलेंडर फटने से आग लग गई। घटना से हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते पुलिस और फायर सर्विस की टीम के मौके पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार 6 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे थाना सेलाकुई को 112 कंट्रोल रूम/एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि राजा रोड स्थित शैतान चौक के पास एक हॉस्टल में सिलेंडर फटने से आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना सेलाकुई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहीं, फायर स्टेशन सेलाकुई से फायर कर्मी फायर टेंडर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
जांच में पता चला कि बीएफआईटी कॉलेज सुद्धोवाला के कुश हॉस्टल के मैस में सिलेंडर फटने से आग लगी थी। पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। समय पर बचाव एवं राहत कार्य होने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

