PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता की मौत के मामले में सहसपुर पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी यूनुस पुत्र स्व. महबूब निवासी बैरागीवाला को बुग्गावाला, हरिद्वार से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 की शाम ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान एक पक्ष के कई लोगों ने अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई थी।
घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में मु0अ0सं0 134/2026 के तहत धारा 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल नौ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया था। इसी क्रम में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी यूनुस को 04 अगस्त 2026 को बुग्गावाला, हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया।
अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में अब तक कुल 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों में रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज, इम्तियाज, इंतजार, अमन, सावेज और आजम शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी-यूनुस पुत्र स्व. महबूब, निवासी बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून।
पुलिस टीम- उ0नि0 अशोक कुमार, हे0का0 त्रेपन सिंह, का0 बृजपाल सिंह, का0 कुलदीप, का0 जितेन्द्र कुमार, एसओजी देहात

