PACHWADUN MEDIA.COM
सहसपुर। एचडीएफसी बैंक की सहसपुर शाखा में पीबी सेल्स प्रोफाइल में कार्यरत साहिल खान का हृदयाघात के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बैंक कर्मचारियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया है कि साहिल खान के हृदय में करीब तीन-चार माह पूर्व दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में पेसमेकर लगाया गया था। इसके बावजूद शनिवार को उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया।
साहिल खान के असामयिक निधन पर बैंक के सहकर्मियों, परिचितों और क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
इस मौके पर बैंक की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें एचडीएफसी बैंक सहसपुर शाखा प्रबंधक सरफराज बंग, विशाल पुण्डीर, शुभम भारद्वाज,अंकिता यादव, अक्षिता, सतपाल तथा मनोज सिंह के अलावा क्षेत्रीय लोक उपस्थितरहे ।

