PACHWADUN MEDIA.COM
कोतवाली सहसपुर पुलिस ने गोकशी की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सहसपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खुशहालपुर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सहसपुर प्रदीप रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खुशहालपुर क्षेत्र में दबिश दी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सावेज पुत्र दिलबहार, निवासी खुशहालपुर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में कोतवाली सहसपुर में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सावेज को 30 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।
इसी मामले में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30 जुलाई की रात पुलिस टीम ने खुशहालपुर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान वसीम पुत्र सफीक, निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार वसीम के खिलाफ थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 105/2026, धारा 3/11 गौवंश संरक्षण अधिनियम तथा कोतवाली सहसपुर में मु0अ0सं0 147/2026, धारा 325 बीएनएस एवं धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के मामले भी दर्ज हैं, जिनमें वह वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त वसीम पुत्र सफीक, निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 34 वर्ष।
सावेज पुत्र दिलबहार, निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष।
पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत, व0उ0नि0 मनमोहन नेगी, उ0नि0 अरविंद पंवार, उ0नि0 अशोक कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल संजय राणा, कांस्टेबल मुन्ना सिंह एवं कांस्टेबल ब्रजेश कुमार शामिल रहे।

