PACHWADUN MEDIA.COM
मुख्यमंत्री के उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत सेलाकुई पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 180.16 ग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।, चेकिंग अभियान के दौरान 26 जून 2026 को डिक्शन कम्पनी के ग्राउंड के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 180.16 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमवीर सिंह (54 वर्ष) पुत्र रघुराज सिंह चौहान, निवासी कासमपुर, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी यादव का मकान, अंबेडकर कॉलोनी, थाना सेलाकुई, देहरादून के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सेलाकुई में मु.अ.सं. 84/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
बरामदगी:180.16 ग्राम अवैध चरस
पुलिस टीम-उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, कांस्टेबल सुधीर कुमार,कांस्टेबल सोहन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

