PACHWADUN MEDIA.COM
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की जिला पछवादून की परिचय एवं विस्तार बैठक का आयोजन रविवार को सेलाकुई स्थित एक होटल में किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार एवं नई जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल, प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन, प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी उपेंद्र अग्रवाल, रितु गुप्ता (देहरादून), छवि गोयल (विकासनगर), कनक मित्तल (विकासनगर) सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने हर्षदीप गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की पछवादून जिला इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की विधिवत घोषणा की। इसके बाद उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके नामों की औपचारिक घोषणा की।
घोषित जिला कार्यकारिणी में अशोक महावर एवं मुकेश महावर को जिला उपाध्यक्ष, अनुज बंसल को जिला महामंत्री, संजय गर्ग को जिला संगठन मंत्री, नीरज बंसल को जिला सह संगठन मंत्री, योगेश गुप्ता एवं शरद गर्ग को जिला संरक्षक, सूर्यकांत अग्रवाल को जिला मंत्री तथा पंकज महावर को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया।
नगर इकाइयों में सेलाकुई से सुमित मित्तल को नगर अध्यक्ष, राहुल सिंघल (पिंटू) को नगर मंत्री तथा अनुराग अग्रवाल को नगर संगठन मंत्री और मनोज गर्ग को नगर सह संगठन मंत्री बनाया गया। सहसपुर से किशन महावर को नगर अध्यक्ष, प्रशांत गोयल को नगर मंत्री तथा चंद्रकांत महावर को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं भाऊवाला से रामावतार गर्ग तथा नयागांव-धर्मावाला-शिमला बाईपास क्षेत्र से पीयूष गुप्ता को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में विकासनगर, सहसपुर, हरबर्टपुर, नयागांव, पेलियो, सिंघनीवाला, धर्मावाला, सभावाला, तिपरपुर सहित पूरे पछवादून क्षेत्र से बड़ी संख्या में वैश्य समाज के बंधुओं एवं मातृशक्ति ने भाग लिया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हर्षदीप गुप्ता ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक, शैक्षिक एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

