PACHWADUN MEDIA.COM
कामधेनु पेंट्स की ओर से पछवादून के सहसपुर में प्रसिद्ध रेटोरेन्ट ” अतिथि रेस्टोरेंट” मे भव्य ‘पेंटर कॉन्ट्रैक्टर मीट’ (Painter Contractor Meet) का आयोजन किया गया। इस बैठक में पछवादून के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पेंटर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स ने हिस्सा लिया।

पेंट्स की गुणवत्ता और कंपनी की योजनाओं पर चर्चा
कार्यक्रम में कंपनी की ओर से विशेष रूप से पहुंचे सेल्स ऑफिसर (SO) फैसल और एरिया सेल्स मैनेजर (ASM) फैसल ने उपस्थित पेंटर्स को कामधेनु पेंट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने पेंट्स की उच्च गुणवत्ता, इसकी विशेषताओं और बाजार में इसकी बढ़ती मांग के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही, अधिकारियों ने पेंटर्स को कंपनी की ओर से उनके हित और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें कंपनी से जुड़कर काम करने के फायदों से अवगत कराया।

पुरस्कार और टी-शर्ट का हुआ वितरण
पेंटर्स के उत्साह को बढ़ाने के लिए कंपनी की तरफ से इस मौके पर विशेष उपहार भी बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान सभी मौजूद पेंटर्स को कामधेनु पेंट्स की ब्रांडेड टी-शर्ट और अन्य आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे पेंटर्स में खासा उत्साह देखने को मिला।
यह गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर कामधेनु पेंट्स के सहसपुर क्षेत्र के मुख्य वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) मैसर्स कुणाल हार्डवेयर के मनीत राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा बैठक में राजकुमार, हदीश, नफीस, मुकेश, समून, नन्दलाल, रामेश्वर और छत्रपाल सिंह सहित क्षेत्र के कई नामचीन पेंटर और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

