PACHWADUN MEDIA.COM
“करे योग – रहे निरोग” के मूल मंत्र के साथ आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सहसपुर स्थित श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज के परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के पुरुष तथा महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया ।
शिविर का कुशल संचालन प्रसिद्ध योग गुरु राजकुमार डोगरा द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान लोगों को योग के महत्व को समझाते हुए योग गुरु डोगरा ने अपील की कि वे योग को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से शामिल करें ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
प्रमुख जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में शामिल थे- चौधरी सिद्धार्थ तोमर (मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी),नवीन रावत, विनोद लक्खा,मित्तर लाल सैनी, बृजमोहन शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, नभ बंसल,विजय शर्मा, हरेन्द्र रावत, संदिप अंतिल ।
शिविर के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। परिसर में सुबह से ही योग साधकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

