PACHWADUN MEDIA.COM
स्थानीय व्यापार मण्डल के आगामी चुनावों की आहट के साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों और राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर सभी पक्षों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे बाजार का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगता नजर आ रहा है।
20 जून है अंतिम तिथि, ₹500 शुल्क निर्धारित
वर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंशुल सिंघल ने चुनाव प्रक्रिया और सदस्यता अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूती देने और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
व्यापारी 20 जून तक अपने सदस्यता फॉर्म जमा कर सकते हैं। संगठन द्वारा प्रति फॉर्म शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। अंशुल सिंघल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “20 जून की समयसीमा समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई नया सदस्यता फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।” इसलिए सभी इच्छुक व्यापारी समय रहते अपनी सदस्यता सुनिश्चित कर लें।
यहाँ जमा कर सकते हैं फॉर्म
जिन व्यापारियों को सदस्यता फॉर्म पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं, वे अपने भरे हुए फॉर्म आगामी शनिवार तक सहसपुर स्थित पंकज गुप्ता (रिया कम्युनिकेशन) के पास जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9897223895 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

