PACHWADUN MEDIA.COM
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सहसपुर तथा ग्राफिक एरा अस्पताल झाझरा के संयुक्त सौजन्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, सहसपुर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
नेताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान समीर अहमद ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद अमजद इलाही ने ग्रामीणों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लें। ग्राफिक एरा अस्पताल की टीम ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ये लोग रहे उपस्थित
इस सराहनीय पहल और जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से, शमीम अहमद,मोहम्मद साजिद, मोहम्मद आसिफ, इरशाद अली, सोहेल, फिरोज अहमद, ठेकेदार सलीम अहमद, नभ बंसल, संदीप भट्ट, प्रवीण कुमार आदि शामिल थे ।
सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को बचाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को निरंतर चलाने का संकल्प लिया।

