PACHWADUN MEDIA.COM
जनपद देहरादून के कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
बीते 17 मई 2026 को पीड़िता की मां ने कोतवाली सहसपुर में एक तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विकासनगर के कुंजाग्रान्ट निवासी आनंद नामक युवक ने उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण पीड़िता दो माह की गर्भवती हो गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में मु०अ०स०- 103/2026 के तहत धारा 65(1) बीएनएस (BNS) और धारा 5J(ii)/6 पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए विवेचना महिला उपनिरीक्षक (म०उ०नि०) सुधा बिष्ट के सुपुर्द की गई।
पुलिस टीम का गठन और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित करने के निर्देश दिए। सहसपुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों को थाना विकासनगर और अन्य संभावित ठिकानों पर रवाना किया गया शनिवार (23 मई) को पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद आरोपी आनंद को विकासनगर क्षेत्र के कुंजा ग्राम की सीमा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसकी गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्त का विवरण:
नाम: आनंद (उम्र 27 वर्ष),पिता का नाम: श्री मुरारी लाल, निवासी कुंजा, पो० कुल्हाल, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उ०नि० सुधा बिष्ट (कोतवाली सहसपुर, देहरादून), कांस्टेबल त्रेपन सिंह (कोतवाली सहसपुर, देहरादून), कांस्टेबल फरमान अली (कोतवाली सहसपुर, देहरादून)

