PACHWADUN MEDIA.COM
स्थानीय शिव मंदिर धर्मशाला में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों का सहसपुर इकाई द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए व्यापारिक हितों की रक्षा पर बल दिया ।
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व का प्रतिनिधित्व कर रहे मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से नवीन वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), प्रकाश मिश्रा (प्रदेश महामंत्री), चंद्र शेखर पंत (प्रदेश उपाध्यक्ष), माधव प्रसाद सेमवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), दिनेश डोभाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), अब्दुल अतीक (सह संयुक्त महामंत्री), दिगपाल नेगी (प्रदेश मंत्री) उपस्थित रहे ।

स्थानीय नेतृत्व एवं व्यापारी एकजुटता
सहसपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंशुल सिंघल और जिला टीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। अनिल जैन (जिलाध्यक्ष), अनिल गौड़ (जिला महामंत्री) और अरुण मित्तल (जिला संगठन मंत्री) ने भी अपने विचार साझा करते हुए प्रदेश नेतृत्व को क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों से अवगत कराया।

गणमान्य व्यापारियों की उपस्थिति
समारोह के दौरान सहसपुर क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से ,ओम प्रकाश गुप्ता, पंकज महावर, राजेंद्र महावर,शरद गर्ग, बाबू लाल गुप्ता, संदीप महावर,ज्ञान चंद सिंघल, विशाल कालरा, किशन महावर और राजकुमार शामिल थे
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और उनके सम्मान की रक्षा करना है। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
सहसपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे व्यापारिक एकता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।


