PACHWADUN MEDIA.COM
राजधानी देहरादून की सड़कों पर रात के अंधेरे में हुड़दंग मचाने वाले छात्रों और अराजक तत्वों की अब खैर नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद जनपद में “ऑपरेशन नाइट वॉच” का आगाज हो चुका है। इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पुलिस ने बीती रात सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है।
एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिक्षण संस्थानों के नाम पर रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने, गुटबाजी करने या अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले युवाओं को कतई न बख्शा जाए।
“विश्वविद्यालय या कॉलेजों में पढ़ने के नाम पर युवक रात्रि में हुड़दंग करेंगे तो सख्त कानूनी कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही संबंधित संस्थान से उनका निष्कासन (Restigation) भी सुनिश्चित कराया जाएगा। अराजकता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों कोदो टूक: हुड़दंग किया तो कॉलेज से होंगे ‘रस्टीकेट’— एसएसपी देहरादून
सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी के निर्देशों का पालन करते हुए सहसपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में जगह-जगह बैरियर लगाकर और स्थान बदल-बदल कर सघन चेकिंग की। इस दौरान रश ड्राइविंग करने वालों और देर रात तक खुले रहने वाले ढाबों पर शिकंजा कसा गया।
कार्रवाई के मुख्य आंकड़े:
रैश ड्राइविंग: 06 वाहन सीज किए गए।
मॉडिफाइड साइलेंसर: 03 वाहनों पर कार्रवाई।
बिना हेलमेट: 10 चालान।
कोर्ट चालान: 05 मामले।
83 पुलिस एक्ट (अवैध अतिक्रमण/ढाबे): 03 चालान।
81 पुलिस एक्ट (अराजकता/उपद्रव): 02 चालान।
क्या है “ऑपरेशन नाइट वॉच”?
देहरादून पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान रात्रि सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए है। इसके तहत रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाश।
शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने वाले छात्रों का चिन्हीकरण।
तेज रफ्तार (Rash Driving) और मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर नकेल।
अनावश्यक रूप से सड़कों पर खड़े होकर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध त्वरित कानूनी एक्शन।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता और विशेषकर अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें ताकि वे किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई या शैक्षणिक नुकसान से बच सकें। सहसपुर पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में और अधिक प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

