PACHWADUN MEDIA.COM
कोतवाली सहसपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में हरियाणा और चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अभियान के तहत हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून द्वारा जनपद में नशे और अवैध शराब के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में कोतवाली सहसपुर के प्रभारी निरीक्षक श्री शंकर सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में अ.उ.नि. प्रेम प्रसाद कोठारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
प्रतीतपुर धर्मावाला में दबोचा गया तस्कर
पुलिस टीम जब क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी प्रतीतपुर धर्मावाला के पास एक संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार (वाहन संख्या UK08 U0930) को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस टीम के होश उड़ गए। वाहन के भीतर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी।
बरामदगी का विवरण:
कुल शराब: 20 पेटी अंग्रेजी शराब (हरियाणा/चंडीगढ़ ब्रांड)।
विवरण: 18 पेटी ‘Blue Stroke Exquisite Whisky’ (864 पव्वे) और 2 पेटी ‘Blue Stroke Whisky’ (24 बोतलें)। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान पूरण सिंह (40 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय बुद्ध सिंह, निवासी बद्रीपुर, थाना सहसपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम:-
शंकर सिंह बिष्ट (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सहसपुर)
अ.उ.नि. प्रेम प्रसाद कोठारी
कानि. सुरेश रावत
कानि. प्रवीण कुमार

