पछवादून मीडिया संवाददाता, विकासनगर ।
जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बैराटखाई–गंगरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास उस समय हुआ, जब सवारियों से भरा बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
गंगरोऊ से विकासनगर आ रहा था वाहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो पिकअप गंगरोऊ गांव से विकासनगर की ओर आ रहा था। वाहन में चालक समेत करीब आठ लोग सवार थे। वायाधार के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
रेस्क्यू अभियान चलाकर निकाले गए घायल
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल विकासनगर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
तीन महिलाओं ने तोड़ा दम
हादसे में लूसो देवी (65) पत्नी नंददास, निवासी गंगरोऊ की मौके पर ही मौत हो गई। गीता देवी (35) पत्नी प्रकाश खन्ना, निवासी क्षियो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि धनो देवी पत्नी संत दास, निवासी चिट्टाड़ की हायर सेंटर रेफर किए जाने के दौरान मृत्यु हो गई। तीनों महिलाएं कालसी क्षेत्र की निवासी बताई गई हैं।
प्रशासन ने की पुष्टि
कालसी के नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि दो अन्य महिलाओं की मौत उपचार के दौरान हुई। घायलों का इलाज विकासनगर अस्पताल में चल रहा है।
प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने से दुर्घटना हुई है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की

