पछवादून मीडिया संवाददात,कालसी ।
चकराता रोड स्थित आर्मी कैंप के पास सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे चार युवकों को कालसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये युवक सड़क पर एक-दूसरे के खून के प्यासे हो रहे थे और काफी समझाने के बाद भी शांत नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार (1 फरवरी 2026) को चकराता रोड पर आर्मी कैंप के पास दो स्थानीय युवक और हरियाणा के दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चारों युवक सड़क पर ही एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।
गश्त पर तैनात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने और शांत करने का प्रयास किया, लेकिन युवक अत्यधिक उग्र हो गए और सार्वजनिक स्थल पर शांति व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित करने लगे।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मौके से निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
संदीप चौहान (28 वर्ष), निवासी- ग्राम पुरानी कालसी, देहरादून।
विनोद राठौर (34 वर्ष), निवासी- ग्राम व्यासनहरी, कालसी, देहरादून।
हरीश चौहान (22 वर्ष), निवासी- ग्राम साई, भिवानी, हरियाणा।
प्रवीण (21 वर्ष), निवासी- ग्राम पोली, जींद, हरियाणा।
कानूनी कार्रवाई
थाना कालसी पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
”उक्त चारों व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 170/135/126 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को आरोपियों को उप जिलाधिकारी (SDM) न्यायालय कालसी के समक्ष पेश किया जा रहा है।” — थाना पुलिस, कालसी

