पछवादून मीडिया संवाददाता,राजावाला ।
देहरादून ग्रामीण जिले के सुद्धोवाला मंडल अंतर्गत राजावाला स्थित अटल पुस्तकालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट के ‘लाइव प्रसारण’ को सामूहिक रूप से देखना और उस पर चर्चा करना था। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामवासियों के साथ बैठकर बजट का सीधा प्रसारण देखा।
विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
बजट सत्र के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बजट में निहित विकास लक्ष्यों को बारीकी से समझकर, वे अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ क्षेत्र की जनता तक पहुँचाया जाएगा और ग्रामीण विकास को नई गति दी जाएगी।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्स्वाण ने की। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। विशेष रूप से जिलाध्यक्ष मीता सिंह, जिला महामंत्री अमित डबराल और यशपाल नेगी, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, अनिल नौटियाल, और यशपाल कैंतुरा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता बंधु और स्थानीय ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

