पछवादून मीडिया संवाददाता, विकासनगर ।
अगर आप विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर या चकराता क्षेत्र में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। विद्युत वितरण खण्ड, विकासनगर ने सूचित किया है कि 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को क्षेत्र के कई बड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह कटौती मरम्मत कार्यों के चलते की जा रही है।
बिजली कटौती का समय:
दिनांक: 27 जनवरी 2026
समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 03:30 बजे तक (कुल 4 घंटे)।
क्यों बंद रहेगी बिजली?
यूपीसीएल (UPCL) के अधिकारियों ने बताया कि 132 के.वी. लाइन फीडर (ढकरानी-खोदरी नं 71 एवं ढकरानी-ढालीपुर नं 73) पर क्लैम्प और जम्पर बदलने का कार्य किया जाना है। इस मेंटेनेंस कार्य के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी।
इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बत्ती:
मरम्मत कार्य के चलते निम्नलिखित 33/11 के.वी. उपसंस्थानों और उनसे जुड़े सभी 11 के.वी. फीडरों और क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी:
विकासनगर (Vikasnagar)
रुद्रपुर (Rudrapur)
सहसपुर (Sahaspur)
हर्बर्टपुर (Herbertpur)
हरिपुर कालसी (Haripur Kalsi)
सहिया (Sahiya)
चकराता (Chakrata)
सावडा (Sawada)
त्यूनी (Tyuni)
आम जनता के लिए सलाह
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। चूंकि बिजली कटौती दिन के समय (11:30 से 03:30) होगी, इसलिए स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 11:30 बजे से पहले निपटा लें और पानी की टंकियां भरकर रख लें।

