पछवादून मीडिया संवाददाता, सहसपुर ।
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली सहसपुर पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 किलो 387 ग्राम गांजा के साथ एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07.01.2026 को कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रतीतपुर, धर्मंवाला के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक महिला को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 387 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान केसो उर्फ बरखा पत्नी रूफान उर्फ तान सिंह, निवासी बंगाली बस्ती प्रतीतपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना सहसपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्ता को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस द्वारा अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
बरामदगी विवरण :
1 किलो 387 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 70,000 रुपये)
पुलिस टीम :
उप निरीक्षक विवेक राठी
कांस्टेबल संदीप कुमार
महिला कांस्टेबल बबली नेगी
सहसपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

