विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और प्रमुख अर्चना रावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
PACHWADUN MEDIA.COM
आज क्षेत्र पंचायत सहसपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करना और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निवारण करना था।

पेयजल और राजस्व के मुद्दों पर रहा मुख्य फोकस
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच सके। पूरी बैठक में पेयजल आपूर्ति तथा राजस्व विभाग से जुड़े मुद्दे पूरी तरह छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को पेयजल संकट को दूर करने और राजस्व संबंधी मामलों को समय पर निपटाने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक को सुचारू रूप से चलाने और जनता की समस्याओं को सुनने के लिए प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, विक्रम सिंह (परियोजना निदेशक),मुन्नी शाह (खण्ड विकास अधिकारी -सहसपुर),मनोज नौडियाल जी (जिला पंचायत राज अधिकारी), मनीष प्रकाश कुकरेती जी (सहायक खण्ड विकास अधिकारी) तहसीलदार विकासनगर उपस्थितरहे । इसके साथ ही, सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गणों ने भी बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन के सामने रखा।

