पछवादून मीडिया संवाददाता,सहसपुर ।
कोतवाली सहसपुर पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोरों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस ने उत्तराखंड जल संस्थान के गोदाम से कीमती केबल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए माल की कीमत लगभग 30,000 रुपये बताई जा रही है।
क्या था मामला?
बीती 14 फरवरी 2026 को रामपुर कला निवासी सादिक ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 13 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने शंकरपुर स्थित उत्तराखंड जल संस्थान के मोटर रिपेयर गोदाम से कीमती केबल काटकर चोरी कर ली है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल धारा 305 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से मिली सफलता
उप-निरीक्षक राजीव धारीवाल के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आसपास के दर्जनों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखी।
सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने शंकरपुर-रामपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को धर दबोचा। इनके पास से चोरी की गई केबल के दो कट्टे बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
फिरोज (35 वर्ष): पुत्र स्व. जिन्दा हसन, निवासी शंकरपुर, सहसपुर।
अजीम (26 वर्ष): पुत्र तैय्यब, निवासी शंकरपुर (मूल निवासी: सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)।
बरामदगी और पुलिस टीम
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 30,000 रुपये मूल्य के केबल तार बरामद किए हैं। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास की कुंडली खंगाल रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों का भी पता लगाया जा सके।
सफलता पाने वाली टीम:
उ0नि0 राजीव धारीवाल
हे0का0 डबल सिंह
का0 राजबीर भंडारी

