पछवादून मीडिया, संवाददाता । विकासनगर
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद देहरादून पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा खंडहर व सुनसान स्थानों पर नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में थाना विकासनगर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 01 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 21:25 बजे थाना विकासनगर पुलिस टीम द्वारा आसन बैराज से कुंजा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 7.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK16-4466 को भी जब्त कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
शाहरुख पुत्र यासीन, निवासी ग्राम छरबा लांघा रोड, थाना सहसपुर, जिला देहरादून, उम्र 30 वर्ष
सलमान पुत्र श्री अदरीश, निवासी ग्राम छरबा रेडापुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून, उम्र 30 वर्ष
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे यह स्मैक राहगीरों को बेचने के उद्देश्य से लाए थे और इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वे पकड़े गए।
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बरामदगी विवरण :
7.45 ग्राम अवैध स्मैक
मोटरसाइकिल संख्या UK16-4466
पुलिस टीम :
उ0नि0 विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल, कोतवाली विकासनगर
कानि0 45 रजनीश कुमार, कोतवाली विकासनगर
कानि0 1198 राजकुमार, कोतवाली विकासनगर
कानि0 646 गौरव कुमार, कोतवाली विकासनगर
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

