PACHWADUN MEDIA.COM
विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान ढकरानी के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में स्मैक बरामद होने पर विशाल उम्र 32 वर्ष पुत्र बंशीलाल, निवासी बाबूगढ़, विकासनगर को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली विकासनगर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। वहीं, पुलिस स्मैक के स्रोत और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, कांस्टेबल चमन और कांस्टेबल अनिरुद्ध शामिल रहे।

