PACHWADUN MEDIA.COM
सेलाकुई। राजावाला स्थित बिस्टल पब्लिक स्कूल में वीर शहीद अनुसूया प्रसाद महावीर चक्र महिला समिति की ओर से शहीद अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस एवं आत्महत्या रोकथाम दिवस पर छात्रवृत्ति सम्मान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीदों को नमन करते हुए युवाओं को शिक्षा, संस्कार, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
समिति की ओर से 40 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मानाश बडोनी, कविता, अंशुल, आयुषी और अवनी को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेघ सिंह एवं आनंद चंद के साथ हुकुम पाल, समिति संरक्षक शिव राम गौड़ और अध्यक्ष चित्रा देवी मौजूद रहे। समिति ने कहा कि शहीदों की स्मृति को जीवंत रखने का सबसे सार्थक माध्यम उनके आदर्शों और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

