PACHWADUN MEDIA.COM
थाना सेलाकुई पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को किशोरी की मां ने थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुमित निवासी पौड़ी, रुद्रप्रयाग उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 118/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने 25 अगस्त को किशोरी को रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल परीक्षण और किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 अगस्त की शाम थाना सेलाकुई क्षेत्र से वांछित आरोपी सुमित पुत्र इन्द्रलाल, निवासी ग्राम पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम – म0उ0नि0 शशि राणा, हे0कानि0 धनवीर सिंह

