PACHWADUN MEDIA.COM
माननीय न्यायालयों से जारी गैर-जमानतीय वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों में विजय पुत्र जगमाल, निवासी ग्राम दलमीरगढ़ बहादुरपुर, थाना प्रतापनगर खिजराबाद, जिला यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 35 वर्ष शामिल है। विजय के खिलाफ संबंधित प्रकीर्ण दाण्डिक वाद संख्या 419/2024, रितिक एवं अन्य बनाम विजय, न्यायालय में विचाराधीन है।

दूसरी गिरफ्तार वारंटी श्रीमती पारुल श्रीवास्तव पत्नी प्रशान्त श्रीवास्तव, निवासी दुर्गा विहार एनफील्ड, विकासनगर, देहरादून, उम्र 45 वर्ष हैं। उनके विरुद्ध परिवाद संख्या 74/23 एवं 72/23, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वारंट जारी था।


