अपराधी राजू सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास; पॉक्सो और चोरी के मामलों में पहले भी जा चुका है जेल
PACHWADUN MEDIA.COM
जनपद देहरादून की विकासनगर कोतवाली पुलिस को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी की नियत से अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध खुखरी बरामद की है, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान बरोटीवाला क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा गठित टीम ने गुरुवार (11 जून 2026) की रात को बरोटीवाला क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो रात के अंधेरे में चोरी की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 01 अदद अवैध खुखरी बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
नशे की लत और लोगों को डराने के लिए रखता था खुखरी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया ”मैं नशे का आदी हूँ और अपनी नशे की लत व खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी-छिपे चोरियां करता हूँ। चोरी की वारदात को अंजाम देते समय यदि कोई सामने आ जाए या विरोध करे, तो लोगों को डराने-धमकाने के लिए मैं हमेशा अपने पास यह खुखरी रखता हूँ। कल रात भी मैं चोरी की फिराक में ही घूम रहा था, लेकिन पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।”
अभियुक्त का विवरण और आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान राजू (उम्र 28 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय धूम सिंह, निवासी: मेहूवाला खालसा, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राजू एक आदतन अपराधी है और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है ।
क्र.सं.मुकदमा अपराध संख्या (FIR No.)धाराएं (Sections)संबंधित थाना
1.474/2019धारा 363/366/376/506 IPC व 3/4 पॉक्सो (POCSO) एक्टविकासनगर, देहरादून
2.38/2025धारा 305(ए)/317(2) BNS (भारतीय न्याय संहिता)विकासनगर, देहरादून
3.173/2026धारा 25/4 आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम)विकासनगर, देहरादून ।

